Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजस्थान के जोधपुर में हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात के 6 श्रद्धालुओं की मौत

राजस्थान पुलिस के अनुसार गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा जिले से रामदेवरा दर्शन करने जा रहे 20 श्रद्धालु टेंपो में सवार थे और सुबह करीब 5 बजे खारी बेरी गांव के पास टेंपो की अनाज से भरे ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई।

16 Nov 2025

राजस्थान के जोधपुर में हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात के 6 श्रद्धालुओं की मौत

अहमदाबाद। राजस्थान के जोधपुर–बालेसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा जिले के छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। मृतकों में तीन महिलाएं हैं।

राजस्थान पुलिस के अनुसार गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा जिले से रामदेवरा दर्शन करने जा रहे 20 श्रद्धालु टेंपो में सवार थे और सुबह करीब 5 बजे खारी बेरी गांव के पास टेंपो की अनाज से भरे ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई।

बालेसर पुलिस स्टेशन के अधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि टेंपो जोधपुर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे अनाज से भरे ट्रेलर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टेंपो का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को तुरंत बालेसर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन मौके पर तीन महिलाओं की मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर की मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल रेफर किया गया, जहां तीन और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक कुल 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि 14 घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

मृतकों के नाम

1. केशाभाई कोह्याभाई वालंद (उम्र 65, बस स्टैंड के पास, पुँसरी, ता. तलोद, साबरकांठा)

2. प्रीतेश भरतभाई प्रजापति (टेंपो चालक) (उम्र 23, प्रजापतिवास, पुँसरी, ता. तलोद, साबरकांठा)

3. लोगलभाई कालूसिंह परमार (उम्र 39, रुघनाथपुरा, धन्सुरा, अरवल्ली)

4. नव्या कालूसिंह परमार (उम्र 3 वर्ष, रुघनाथपुरा, धन्सुरा, अरवल्ली)

5. जीनल प्रवीणभाई परमार (उम्र 12, रुघनाथपुरा, धन्सुरा, अरवल्ली)

6. कृष्णा परमार (उम्र 9 वर्ष, रुघनाथपुरा, धन्सुरा, अरवल्ली)

क्षेत्र में शोक का माहौल

हादसे की सूचना मिलते ही पूरे बनासकांठा और धनसुरा क्षेत्र में शोक और दुख का माहौल है। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार ओवरस्पीडिंग या लापरवाही इसकी वजह हो सकती है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजस्थान के जोधपुर में हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में गुजर
राजस्थान पुलिस के अनुसार गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा जिले से रामदेवरा दर्शन करने जा रहे 20 श्रद्धालु टेंपो में सवार थे और सुबह करीब 5 बजे खारी बेरी गांव के पा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News